क्या आपके हाथ में हैं व्यक्ति को भाग्यशाली बनाने वाला मछली का चिन्ह

Plz note  👇

One can change this content in his own language 😊 scroll down there is a button of change language

क्या आपके हाथ में हैं व्यक्ति को भाग्यशाली बनाने वाला मछली  का चिन्ह 

हस्तरेखा शास्त्र में कई ऐसे चिन्हो का वर्णन हैं जो यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हो तो व्यक्ति को बेहद भाग्यशाली बनाते हैं उन्ही चिन्हो में से एक चिन्ह हैं मछली का चिन्ह इसे हस्तरेखा शास्त्र में मत्स्य रेखा के नाम से भी जाना जाता  हैं 

हमारे हाथ की लकीरे एक तरह से हमारे कुंडली में स्थित ग्रहो का मानचित्र हैं सामुद्रिक शास्त्र ओर हस्तरेखा शास्त्र दो ऐसी विद्याएं  हैं जिस्से  बिना किसी गणना के सामने वाले के बारे आसानी  से जाना जा सकता हैं 

बिना कुंडली के व्यक्ति उपाय अपनाकर बेहतर जीवन जी सकता हैं हाथ की रेखाएं समय के साथ बदलती रहती हैं ऐसा ग्रहो के राशि परिवर्तन के कारण होता हैं 


अच्छे ग्रहो की दशा में शुभ चिन्ह हाथ में नज़र आते हैं ओर शुभ परिणाम व्यक्ति को प्रदान करते हैं इस आर्टिकल में हम सभी पर्वतो पर बनाने वाले मछली के चिन्ह का फल बतायेगे 










गुरु पर्वत पर मछली का चिन्ह 

गुरु पर्वत पर यदि मछली का चिन्ह हो तो जातक  सहनशील ओर धार्मिक होता हैं वह मनचाही पड़ प्रतिष्ठा हासिल करने वाला होता हैं इनके पास ज्ञान का तो मानो भंडार होता हैं ओर ये लाइफ में अपनी इच्छाएं पूरी कर पाते हैं 


इनका विवाहिक जीवन भी बढ़िया होता हैं करिएर में जिस पोजीशन पर पहुंचने की कामना रखते हैं या जो भी रुतबा पाने की चाह होती हैं वहा तक पहुंच ही जाते है  

 नोट  

मछली का निशान का मतलब हैं पहले खूब संघर्ष फिर सफलता 










दिए गए चित्र से मछली की पहचान करें 


शनि पर्वत पर मछली का चिन्ह 

यदि किसी इंसान के शनि पर्वत पर चिन्ह होता हैं तो उस इंसान का बुढ़ापा काफी बढ़िया स्थिति में बीतता हैं ओल्ड एज में उसके पास हर तरह की सुख सुविधा मिलेगी उसे नौकर चाकरो  का सुख भी बुढ़ापे में जरूर मिलेगा

 व्यक्ति रहस्य्मयी विधयो का जानकार हो सकता हैं या उसे गूढ़ विद्याओ को जानने की प्रबल इच्छा होती हैं 

सूर्य पर्वत पर मछली का चिन्ह 

आपके हाथ में यदि मछली का चिन्ह सूर्य पर्वत पर बना हुआ हैं तो इस प्रकार का मछली का चिन्ह यह दर्शाता हैं की व्यक्ति को काफी संघर्ष के बाद शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी व्यक्ति के हाथ में भाग्यरेखा हो या ना हो सूर्य रेखा या सूर्य पर्वत पर मछली का चिन्ह हैं तो व्यक्ति को सफलता मिल के ही रहती हैं 

उसे जीवन में अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे जो उसने सोचा भी नहीं होगा उसे धान के साथ साथ मान यश की भी प्राप्ति होगी ओर जातक असामान्य सफलता जीवन  में हासिल करेगा ऐसा इंसान काफी क्रिएटिव ओर भाग्यशाली होता हैं 

सूर्य ग्रहो का राजा होता हैं ओर सफलता का कारक भी उसे पैतृक सम्पति मिलने के योग भी बनते हैं राजनीती में भी ऐसे जातक सफल होते हैं क्युकी उनमे नेतृत्व की क्षमता बढ़िया होती हैं 

मंगल पर्वत पर मछली का चिन्ह 

यदि मंगल पर्वत पर मछली का निशान बने तो व्यक्ति के पास जमीन जायदाद की कमी नहीं होती वह एक से अधिक मकान बनाएगा उसकी मित्र मंडली से भी लाभ पाने वाला होता हैं 

वह काफी क्रोधी, ज़िद्दी भी हो सकता हैं यदि सेना या पुलिस में होगा तो उच्च पद पर होगा उसमे साहस की कमी नहीं होती ओर अपने शत्रुओं को पराजित करने का दम रखता हैं 

चंद्र पर्वत पर मछली का चिन्ह 

जिन व्यक्तियों के हाथ में चंद्र के पर्वत पर मछली का चिन्ह यानि मत्स्य रेखा होती हैं उनकी जिंगदी में यात्राएं बहोत होती हैं देश -विदेश में इन लोगो का आना जाना लगा रहता हैं 

ये  यात्राएं अधिकतर व्यवसाय से सम्बंधित होती हैं कई बार पढ़ाई के लिए भी विदेश यात्रा हो सकती हैं या बचे विदेश में हो सकते हैं उनसे मिलने के लिए विदेश जाना हो सकता हैं 

या व्यक्ति घूमने का शौक़ीन  हो सकता हैं और इस वजह  से भी विदेश यात्रा कर सकता हैं कुल मिलाकर उसकी किस्मत में विदेश यात्राएं होती हैं और वो विदेश यात्राएं करता ही हैं 

शुक्र पर्वत पर मछली का चिन्ह 

जिस किसी के भी शुक्र पर्वत पर मछली का चिन्ह होता हैं वह आराम पसंद  इंसान होता हैं उसे सजने सवरने का शौक बहुत अधिक होता हैं

ऐसा इंसान भौतिक सुविधाओं को भोगने वाला होता हैं ओर राजसी ठाठ बाठ से जीवन व्यतीत करने वाला होता हैं अधिकतर धन सुख सुविधाओं पर ही ख्सर्च करने वाला होता हैं ओर काफी ग्लमरस भी होता हैं 

इसका व्यक्तित्व भी काफी मनमोहक ओर आकर्षक होगा इस तरह क जातक को पत्नी ओर ससुराल से लाभ प्राप्त होता हैं 

केतु पर्वत पर मछली का चिन्ह 

इस पर्वत पर मछली का चिन्ह होने से जातक काफी धार्मिक ओर दान पुण्य के कर्म करने वाला होता हैं ऐसा जातक कुशल मन्त्रिक भी होता हैं अर्थात उसे मंत्र सिद्धी प्राप्त होती हैं 

उसका झुकाव अधिकतर रहस्य्मयी विद्याओं की तरफ होता हैं
 इस तरह क इंसान को अचानक धन लाभ भी होता देखा गया हैं बशर्ते मछली का मुह ऊपर की ओर होना चाहिए 
यदि मछली का मु नीचे की ओर होगा तो धन के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा 

राहु के पर्वत पर मछली का चिन्ह 

राहु के पर्वत जब मत्स्य रेखा बनती हैं तो उस व्यक्ति को अत्यंत ऐश्वर्यशाली बनती हैं वह व्यक्ति अपने जीवन में जब राहु की अन्तर्दशा आएगी तो करोड़पति बनेगा ओर राजा जैसा जीवन जियेगा 

उसे अचानक धन लाभ क योग बनेगे जिस पर्वत की ओर मछली का मुँह होगा उसी ग्रह के अनुसार ये मछली का निशान अपना फल देगा 

यह पर मछली का चिन्ह चाहे उल्टा हो या सीधा फल बढ़िया ही देगा क्युकी राहु को ज्योतिष में ऐश्वर्या प्रदान करने वाला ग्रह कहा गया हैं 

बुध पर्वत पर मछली का चिन्ह 

यदि बुध पर्वत पर मछली का चिन्ह हो तो व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में लाभ ओर पोजीशन दिलाता  हैं व्यक्ति कुशल व्यापारी ओर धानी होगा 

यदि नौकरी भी करता होगा तो पैसे से पैसा कैसा बनाये ये अच्छे से जनता होगा उसकी वाणी लोगो को प्रभावित करेगी 
उसकी बुद्धि प्रबल होगी ओर काफी बुद्धिमान होगा 

उसका जन्म भले ही गरीब परिवार में हुआ हो वह गरीब नहीं रहेगा आमिर परिवार में जन्म हो तो ओर अधिक आमिर होता जायेगा 

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो एक शेयर जरूर करें कोई जिज्ञासा हो तो पूछ सकते हैं ऐसी  जानकारी के लिए इस ब्लॉग ज्योतिष ओर धर्म को फॉलो करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ