Plz note 👇
One can change this content in his own language 😊 scroll down there is a button of change language
आज हम रेकी के विषय में चर्चा करेंगे रेकी क्या हैं और हम रेकी से अपना उपचार कैसे कर सकते हैं इससे पहले की हम अपनी चर्चा शुरू करें मैं आपको बताना चाहुगी के हमारे ब्लॉग ज्योतिष और धर्म में मैं ज्योतिष से रिलेटेड जानकारी शेयर करती रहती हू अगर आपको इस तरह की जानकारी पढ़ना पसंद हैं तो आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं
Photo by Anete Lusina from Pexels
पिछले 12आर्टिकल्स में मैंने 12राशियों के वर्षफल की चर्चा की हुए हैं आप चाहे तो उसी भी पढ़ सकते हैं और दिए गए उपयो को अपनाकर अपना नववर्ष और भी बढ़िया बना सकते हैं
आईये अब अपने आज के विषय की चर्चा आरम्भ करते हैं
रेकी क्या हैं
रेकी एक बहुत प्राचीन विद्या हैं और हमारे ऋषि, मुनियो और योगियों द्वारा प्रयोग की जाती रही हैं परन्तु इसका सरल रूप लोगो तक डॉ. मिकयु सुई द्वारा पहुंचाया गया रेकी शब्द दो
दो शब्दों रे और की से मिलकर बना हैं
रे -ब्रह्माण्ड
की -ऊर्जा
रेकी का उपयोग कहा होता हैं
ब्रह्मांड की ऊर्जा जिसका उपयोग करके हम अपना तथा दूसरो का उपचार भी कर सकते हैं
जैसा कि हम सभी जानते हैं की हमारे शरीर में 7 चक्र होते हैं परन्तु इन सात चक्रो के इलावा भी कुछ पॉइंट्स होते हैं जिस से की यानि ऊर्जा का प्रवाह हमरे शरीर में होता रहता हैं
यानि इन पॉइंट्स में ऊर्जा का प्रवाह असंतुलित हो जाता हैं तो मानव शरीर बीमार होना शुरू हो जाता हैं हमारे मानव शरीर में लगभग 24 पॉइंट्स होते हैं जिनको रेकी की मदद से ठीक किया जा सकता हैं और स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन जिया जा सकता हैं
रेकी काम कैसे करती है
रेकी बहुत ही प्रभावकारी विद्या हैं और सीखने में काफी सरल हैं इसका उपयोग करके मनुष्य शारीरिक, मानसिक और भौतिक समस्याओं से आसानी से मुक्ति प्राप्त कर सकता हैं इसमें कुछ सिम्बल्स या प्रतीक इस्तेमाल किये जाते है
रेकी मन की शक्ति से कार्य करती हैं इसमें सबसे पहले अपना और मरीज का शुद्धिकरण किया जाता हैं फिर ब्रह्माण्डी ऊर्जा का आवाहन किया जाता हैं फिर मानसिक रूप से शक्तिपात किया जाता हैं ताकि पीड़ित व्यक्ति की समस्या का हल हो सके
रेकी सिखने के लिए क्या जरूरी हैं
क्या आम इंसान रेकी सीख सकता हैं रेकी सिखने के लिए किस चीज़ की आवश्यकता हैं ये प्रश्न अक्सर हमारे मन में आता है रेकी सिखने के लिए सबसे पहले मन की एकाग्रता का होना आवश्यक हैं
दूसरा इसमें अभ्यास की भी आवश्यकता रहती हैं यदि आप निरंतर मन एकाग्र करके निरंतर अभ्यास करते हैं तो जल्द ही इस विद्या को सीख जायेगे
रेकी सीखने के लिए कितने दिन अभ्यास करना चाहिए
रेकी के लिए अभ्यास सफलता की कुंजी हैं कम से कम 21दिन का अभ्यास आवश्यक हैं पहले रेकी सिखने वालो को अभ्यास करना चाहिए फिर अपनी समस्याओं को हल करने का प्रयास करना चाहिए
फिर धीरे धीरे दूसरो की समस्याओं को हल करने का रेकी कोई जादु नहीं बल्कि एक रहस्यमयी विज्ञान हैं जो ईश्वर की कृपा के बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता
क्या रेकी द्वारा दूर स्थित व्यक्ति का उपचार संभव हैं
अगर आपके मन में यह प्रश्न आ रहा हैं की क्या रेकी द्वारा दूर स्थित व्यक्ति का उपचार संभव हैं तो इसका जवाब हैं -हां, रेकी का जानकार दूर स्थित व्यक्ति का उपचार अपनी मानसिक शक्ति द्वारा कर सकता हैं वह किसी प्रतीक का सहारा भी ले सकता हैं अथवा कल्पना करके भी उपचार कर सकता हैं रेकी वस्तुतः ध्यान का ही चिकित्सक रूप हैं
तो यह था रेकी का छोटा सा परिचय जो मैंने आप तक पहुंचाने की कोशिश की हैं आशा हैं आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी यदि अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर करें ताकि और लोग भी लम्भान्वित हो सके
आप चाहे तो पोस्ट को लाइक भी कर सकते हैं और ऐसी जानकारी पढ़ना पसंद हो तो हमारे ब्लॉग ज्योतिष और धर्म को फॉलो करें
हमारे ब्लॉग पर सभी राशियों के वर्षफल (उपायों सहित) आर्टिकल प्रकाशित किये जा चुके हैं आप पढ़ना चाहे तो पढ़ सकते हैं
आपने क्या सीखा
1)रेकी क्या हैं
2)रेकी का उपयोग कहा होता हैं
3)रेकी कैसे काम करती हैं
4)रेकी सिखने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए
5)रेकी के लिए कितने दिन का अभ्यास जरुरी हैं
6)क्या दूर स्थित व्यक्ति का उपचार संभव हैं


0 टिप्पणियाँ