लक्ष्मी प्राप्ति के सरल उपाय

Plz note  👇

One can change this content in his own language 😊 scroll down there is a button of change language

लक्ष्मी प्राप्ति के सरल उपाय 

नहीं दरिद्र सम दुःख जग माहि |
संत मिलन सम सुख कछु नहीं ||


ये दोहा अक्सर अपने बड़े बुजुर्गो के मुख से सुना होगा अर्थात  दरिद्र होना इस संसार का सबसे बड़ा  दुःख हैं परन्तु वही धनवान होना सबसे बड़ा  सुख नहीं हैं बल्कि साधु, संत महात्मा कि संगति  ही सर्वश्रेठ हैं जिनके  प्रभाव में आने पर व्यक्ति परमपिता परमाता को पाने का परमसुख प्राप्त करता हैं 

Photo by Mister Fotofreak:


परन्तु धन कि महत्तता को भी नकारा नहीं जा सकता धन होने पर व्यक्ति 90% तक कि समस्याओं से निजाद पा सकता हैं 
इसलिए आज हम लक्ष्मी प्राप्ति  के लिए कुछ अचूक और सरल उपाय आप के साथ साझा करने जा रहे हैं 

जिन को अपनाने से आप अपनी आर्थिक स्थिति में निश्चित ही सुधार पाएंगे यदि आप इन्हे नियम से अपनाते हैं और कर्म का मार्ग नहीं छोड़ते निरंतर कर्म करते रहना ही सफलता कि कुंजी हैं उपाय अपनाने से संघर्ष कम होता हैं और उन्नति के मार्ग खुलते हैं 

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए स्त्रोत 

यदि आप धन खर्च से परेशान हैं और धन टिक नहीं रहा हैं तो आप परेशान ना हो इसके लिए आप स्त्रोत पाठ का सहारा ले सकते हैं 

कनकधारा और श्री सूक्तम का पाठ यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो निश्चित ही आपको  धन प्राप्ति के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे  और अनावश्यक धन का खरच भी  रुकेगा 

इस सत्रोत का पाठ करने से माँ लक्ष्मी कि विशेष कृप्या प्राप्त होती हैं यदि कोई स्त्री अर्गला स्त्रोत का पाठ करती हैं तो उसकी घर गृहस्ती कि आवश्यकताएं माँ कि कृप्या से पूर्ण होती रहती हैं और साथ ही परिवार में सुख शांति भी बनी रहती है 

कब से शुरू करें 

इन स्त्रोतों का पाठ शुक्ल पक्ष के  किसी भी बुधवार या शुक्रवार से आरम्भ करना चाहिए
इसके इलावा किसी भी शुभ महूरत जैसे नवरात्रि, दिवाली, सर्वार्थ  सिद्ध योग आदि में किया जा सकता हैं 


लक्ष्मी प्राप्ति के लिए शाबर मंत्र 

भवगवान शिव को शाबर मंत्रो के रचयिता माना गया हैं ये मंत्र सुनने और पढ़ने में कुछ अर्थहीन  से तो लगते हैं परन्तु बाण की तरह तीव्र गति से कार्य करते है इन्हे काटना भी दुर्लभ होता हैं 

प्राथना -
विष्णु- प्रिया लक्ष्मी, शिव- प्रिया सती  से प्रकट हुई कामाक्षा भगवती |आदि -शक्ति युगल -मूर्ति महिमा अपार, दोनों कि प्रीति अमर जाने संसार |दुहाई कामाक्षा की, दुहाई दुहाई 
आय बढा व्यय घटा  दया कर माई |

मंत्र -
"ॐ नमः विष्णु -प्रियायै, ॐ नमः शिव प्रियायै, ॐ नमः कमाक्षाये, ह्रीं ह्रीं फट स्वाहा "

इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला पर करें 108 बार नित्य  जप करना चाहिए 

6 माह के अंदर ही परिवर्तन नज़र आने लगेंगे 

विशेष 

हमेशा याद रखें मंत्र को हमेशा गुप्त रख कर जाप किया जाता हैं आप कोन  से  मंत्र का जाप करते हैं इसके बारे में कभी किसी से चर्चा ना करें 

गुरु से प्राप्त मंत्र विशेष प्रभावकारी होता हैं लौकिक गुरु के आभाव में भगवान् शिव को गुरु माने वे ही आदिगुरु हैं 

शाबर मंत्रो का जाप बिना गुरु के किया जा सकता हैं क्युकी ये अक्सर स्वयं सिद्ध होते हैं 

दशांश निकाले 

अपनी आय का दसवा हिस्सा निकाले और उसे अलग से जमा करते जाये अब इस धनराशि को पुण्य कर्मो पर खर्च करें ऐसा करने से आपकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता हैं जो की ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  जीवन और सुख का करक ग्रह माता जाता हैं और अत्यंत शुभ ग्रह हैं 

गरीब और जरूरतमंद की सहायता 

यदि कोई व्यक्ति किसी वजह से  दशांश नहीं निकाल पाता तो किसी जरूरतमंद या गरीब की सहायता करके भी पुण्य कमा सकता हैं जब हम किसी जरूरतमंद की सहायता करते हैं तो वह हमे दिल से आशीर्वाद देता है 

जिस वजह से हमारे रुके कार्य बनने लगते हैं और आय भी बढ़ जाती हैं गरीब, बेसहारा और ज़रूरतमंद की सहायता करने से
शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को मनमोहक रोज़गार प्रदान करते हैं 

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए टोटका 

1)  7 शुक्रवार लक्ष्मी मंदिर जाकर 9 वर्ष से छोटी 9 कन्याओं        को यथाशक्ति भोजन कराये और उपहार, दक्षिणा और            वस्त्र भेंट करें भोजन में खीर और मिश्री शामिल अवश्य            करें 

2)  तुलसी जी के पास शुक्रवार शाम को घी का दिया जलाये
 
3)  लक्ष्मी -नारायण की सयुक्त रूप से पूजा करें  और उन्हें           सफ़ेद मिठाई का भोग लगाए 

4)  गुरूवार का व्रत करें और केले के वृक्ष की पूजा करें 

5)  गाय, गुरु और मंदिर की सेवा करें 

6)  मंदिर में लगातार 15 दिन नियम से श्रम दान करने से             मनोकामना की पूर्ती होती हैं 

7)   घर के बुजुर्गो की सेवा करें उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते            रहे 

8)   शिवजी का अभिषेक करते समय चावल अर्पित करें इस          से धन संपत्ति में वृद्धि होती हैं 

9)   अमावस्या पर पितरो के नाम से भोजन दान करें इस से             भी बाधाओं का नाश होता हैं 

10)  बहन, बुआ, बेटी, माँ और पत्नी का सम्मान करें क्युकी            स्त्री को लक्ष्मी का रूप माना गया हैं 

11)  संध्या समय मतभेद और कलह कलेश से बचे इस समय         लड़ाई -झगड़ा करने के लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं 

12)  रात को चावल और दही  खाने से बचे 

13)  बेशक फ़िज़ूलख़र्ची नहीं करनी चाहिए परन्तु अत्यधिक            कंजूसी करने से बचे ऐसा करने से शनि देव्  रुष्ट होते हैं

एंजल नंबर की मदद से 

एंजल नंबर की मदद से भी आप पैसो की तंगी को दूर कर सकते हैं जंगल नंबर की ऊर्जा काफी तीव्र होती हैं इसके लिए सबसे अधिक जरुरी हैं आपका विश्वास अगर आप विश्वास रख के इसका प्रयोग करेंगे तो सफल जरूर होंगे 

सबसे पहले अपने मन में अपनी कामना सोचे फिर एक कोरा कागज़ ले जो वर्गाकार हो उस पर हरे रंग से 1176 एंजेल नंबर  लिखे और अपने पर्स में रख ले आप चाहे तो इस नंबर का जाप भी कर सकते है जाप इस तरह करें एक एक सात छह (one one seven six ) साथ ही कर्म भी करते रहे 
आपको खुद ही फर्क नज़र आएगा 

आशा हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होगी यदि अच्छी लगी हो तो एक शेयर अवश्य करें आप पोस्ट को लाइक भी कर सकते हैं 

ऐसी जानकारी पढ़ना पसंद हो तो हमारे ब्लॉग ज्योतिष और धर्म को फॉलो करें और कोई जिज्ञासा हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं इस ब्लॉग पर सभी राशियों के वर्षफल भी प्रकाशित हो चुके हैं और उपाय भी फिये गए हैं आप उन्हें भो पढ़ सकते हैं 

 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ